पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरेगा संविदा कार्मिकों का धरना जारी

नरेगा संविदा कार्मिकों का धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| अटल सेवा केन्द्र के सामने धरने पर बैठे महात्‍मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिकों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की और से आमजन को पंचायत समिति के बाहर शरबत पिलाकर सरकार का ध्यान उनकी मांगों की ओर आकर्षित किया। कार्मिकों को संबोधित करते हुए मीडिया प्रभारी मुकेश खण्डेलवाल ने बताया की मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा मनरेगा संविदा कार्मिकों के पक्ष में कार्यों का बहिष्कार किए जाने के कारण आज पंचायत समिति के समस्त ग्राम पंचायतों में मनरेगा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना आदि कोई कार्य संचालित नहीं हो रहे है।

खबरें और भी हैं...