शेरानी आबाद | कस्बे के नेशनल हाइवे संख्या 458 पर शेरानी आबाद से छोटी खाटू की तरफ जा रहे दो बाइकें आपस में टकरा गई। जिसमें बाइक सवार 3 युवक घायल हो गए। युवकों की पहचान आरिफ खान, अनवर खान, अली मोहम्मद के रूप में हुई है। आरिफ खान को अधिक चोट लगने की वजह से बेहोशी की हालत में एंबुलेंस 108 की सहायता से राहगीरों व ग्रामीणों ने छोटी खाटू के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर आरिफ खान को प्राथमिक उपचार कर कुचामन भेजा गया। जहां से उसे जयपुर के लिए रैफर किया गया। जयपुर में उसका उपचार जारी है। अन्य दोनों युवक सामान्य उपचार के साथ ठीक है।