पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असंतुलित कार डिवाइडर से टकरा पलटी

असंतुलित कार डिवाइडर से टकरा पलटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी | शहर के स्टेशन रोड पर सोमवार दोपहर को एक कार सड़क पर डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर पलट गई। जानकारी अनुसार कार कुचामन प्रवेश द्वार से शहर की ओर आ रही थी। इस दौरान कुमावत समाज भवन के सामने कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा पलट गई। गनीमत रही कि चालक ने सीट बेल्ट लगा रखा था। वहीं कार का एयर बैग खुल जाने से चालक को मामूली चोटें आई। इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों ने चालक को कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला और उसे प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर हैड कांस्टेबल दौलत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और सड़क के बीच में पलटी कार को रोड से साइड में करवाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया।

खबरें और भी हैं...