भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा शनिवार सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कुचामन के 2 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ साढ़े 9 बजे तक उपस्थित होना होगा। नवोदय विद्यालय प्राचार्य सोमवीर पूनिया ने बताया कि परीक्षा में 882 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नं. 2004001 से 20040400 तक के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय और 20040401 से 20040882 तक के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय होगा। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं परीक्षा समाप्ति के बाद प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र में ही जमा किए जाएंगे।