कुचामन सिटी | स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में शहर के पलटन गेट जैन स्कूल में रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष नवलकिशोर कठराथला ने बताया कि शिविर में जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा।