कुचामन सिटी| लॉयंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य राम काबरा के संभागीय अध्यक्ष बनने व दृष्टि प्रथम में श्रेष्ठ कार्य करने पर सर्वश्रेष्ठ लाॅयन के रूप में चयन होने पर शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं ने अभिनंदन किया। इस दौरान सामाजिक संस्था मुस्लिम एज्युकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद शकील, सचिव अकीक अहमद उस्मानी, कोषाध्यक्ष इमरान खान, हबीब मौलानी, सरवर तंवर, इकबाल खान, पं. मधुसूदन शर्मा, चतुर्भुुज शर्मा, राजू, रतनलाल जांगिड़, राजवीरसिंह आदि उपस्थित थे।