भास्कर संवाददाता| कुचामन सिटी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय 6 दिवसीय आवासीय ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ सोमवार को शारदे छात्रावास में हुआ। बीईईओ दिनेश सिंह चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 145 संभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बीईईओ ने कक्षा 1 से 5 तक एसआईक्यूई आधारित प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग से लेने के निर्देश दिए। शिविर में भाग ले रहे शिक्षकों के लिए सरकार की ओर से रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। शिविर में हिन्दी पर्यावरण के दो बैच, अंग्रेजी व गणित के दो बैच बनाए गए है। शिविर में शिक्षकों को बताया कि वो नवाचार सीखकर बच्चों को इससे अवगत कराएं। ताकि वो किसी से पीछे न रहें। आरपी के रूप में कमल कुमार जांगिड़, सुरेश कुमार वर्मा, छोटूसिंह, नेमीचंद, भवानी शंकर भोजक, उमा सारस्वत, प्रेमसिंह शेखावत शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे है। शिविर प्रभारी के रूप में हरिसिंह चारण, शिविर व्यवस्थापक पूर्णाराम गुर्जर, शिवराज मण्डा, सुनीता बड़गुर्जर, नीतेश सर्वा, भवानी सिंह, अरशद, चैनाराम आदि उपस्थित रहे।
शिविर
शारदे छात्रावास में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ, शिक्षा अधिकारी बोले -
कुचामन सिटी. शारदे छात्रावास में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में मौजूद शिक्षक।
लाडनूं| स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीईईओ श्यामसिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है, जो समाज को सही दिशा देने का काम करते है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करें। शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा में हुए नवाचारों को ग्रहण करें और विद्यार्थियों को नई तकनीक से पढ़ाई करवाएं, जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार हो तथा अच्छा और गुणवत्तापूर्वक परीक्षा परिणाम रहे। शिविर के प्रथम चरण में 149 संभागी प्रशिक्षण ले रहे है। प्रशिक्षण शिविर में इन संभागियों को 8 दक्ष प्रशिक्षकों जयनारायण रैगर, राजेंद्र पाण्डया, जीवन बगड़िया, जितेंद्रपाल माली, पंकज शर्मा, प्रभाकरण, दौलतसिंह व शिवशंकर बोहरा द्वारा दिया है रहा है। शिविर के शुभारंभ समारोह में शिविर व्यवस्थापक नेमीचंद, एबीईईओ सुमेरसिंह, आरपी छिगनाराम, गोकुलचंद, नेमाराम आदि उपस्थित थे।