कुचामन सिटी | गांव पांचवा के महावीर भवन में पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन स्व. चतुर्भुज सोनी की पुण्य स्मृति में किया गया। जिसमें 112 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर में फ्रीडम ब्लड बैंक जयपुर की टीम ने रक्त संग्रहित किया। इस दौरान डॉ. रविंद्र शर्मा, नवयुवक मंडल पांचवा के महेंद्र कुमार, महेश कुमार, श्रवण कुमार सोनी, करम चंद चौहान, मुरारी पारीक, मनोहर सिंह, मनोज कुमार का विशेष सहयोग रहा। पांचवा गांव में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीण-युवाओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। इस दौरान रक्त संग्रहित करने आई ब्लड बैंक की टीम के पास ब्लड बैग कम पड़ने से 50 से अधिक युवा बिना रक्तदान किए ही वापस लौटे। ग्रामीणों ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था जिसमें सभी ग्रामीणों के सहयोग से यह प्रयास सफल हो पाया।