पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टैगोर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

टैगोर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना| आदर्श नगर स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय टैगोर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को चेयरमैन पूर्ण सिंह रणवां की अध्यक्षता में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डेगाना उपखण्ड अधिकारी रविन्द्र कुमार चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस उप अधीक्षक डेगाना अंतर सिंह श्योरान, जिला रसद अधिकारी सुखराम पिंडेल, संत भोलाराम, आश्रम महंत रामप्रसाद महाराज, टैगोर कोचिंग सेन्टर के प्रबंध निदेशक सुल्तान सिंह, विद्यालय के सचिव सीताराम चौधरी, कुचामन डाईट उप प्राचार्य डॉ. दुलाराम चौधरी, पार्षद भंवरलाल धोजक, पार्षद सीताराम बेंदा, पार्षद भगवती देवी, पार्षद विमला रामावत, भाजयुमो उपाध्यक्ष किशोर बेंदा, पूर्व सरपंच मांगाराम बेंदा, पूर्व सरपंच छोटू सिंह, पार्षद प्रतिनिधि गिरधारीराम मूंडेल , नरेन्द्र धोजक, होटल मैनेजमेंट कॉलेज कुचामन सिटी के निदेशक सागर चौधरी थे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों व संस्था के प्रबंध निदेशक बी.आर. चौधरी ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्कूल के एक से छह तक की कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी व वर्ष भर स्कूल में हुई गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर निदेशक हरीश चौधरी, रघुनाथ सिंह, महेन्द्र सिंह, देवकरण, हरीश डूडी, शौकत अली खान, चेनाराम चौधरी, तनुजा चौधरी, सायर, पुनाराम, मूलाराम गावडिय़ा, मुकेश आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...