कुचामन सिटी| महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ के संविदा कार्मिकों का धरना 18वें दिन भी अटल सेवा केंद्र के सामने जारी रहा। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ बीडीओ एवं एसडीएम को अपनी नियमितिकरण की मांग के साथ अन्य मांगों का ज्ञापन दिया। मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने भी संविदा कार्मिकों के समर्थन में सभी कार्यों का बहिष्कार कर 21 मई से सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष रूपाराम चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा जल्द ही हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान धरने पर एमआईएस मैनेजर, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्राम रोजगार सहायक एवं सहायक कर्मचारी सहित मनरेगा कार्मिक उपस्थित रहे।