कुचामन सिटी| शहर के केड डेस्क इंस्टीट्यूट ऑफ डिजायनिंग में शुक्रवार को बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट सेमिनार का आयोजन हुआ। संस्था निदेशक बीएल कुमावत ने बताया कि सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थियों, गृहिणियों को कचरे व अनुपयोगी घरेलू वस्तुओं का संकलन कर अपनी रचनात्मकता से नवीन रूप प्रदान करने के कई मॉडल प्रोजेक्टर पर दिखाए गए। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मुहिम के संयोजक मोहित वर्मा ने बताया कि इस मुहिम के अगले चरण में प्रतिभागियों द्वारा निर्मित हैंडीक्राॅफ्ट को सार्वजनिक प्रदर्शनी में रखा जाएगा एवं आमजन से भी आग्रह किया जाएगा कि सब लोग प्लास्टिक, कांच आदि अनुपयोगी वस्तुओं को फेंकने व जलाकर प्रदूषित करने की बजाए रूप परिवर्तन करें एवं स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनें।