कुचामन सिटी | प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस बार मई माह का उपभोक्ता पखवाड़ा 10 से 24 मई की जगह 31 मई तक बढ़ाया है। उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव अंजू राजपाल ने रविवार को आदेश जारी किया है। आदेश में बताया कि सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग से जानकारी के अनुसार पॉस मशीनों में सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण में आंशिक समस्याएं आ रही है। जिससे ट्रांजेक्शन मशीन पर परिलक्षित नहीं हो रहा है।