मौलासर | स्थानीय कुचामन-डीडवाना मुख्य मेगा हाइवे के किनारे बने फुटपाथ अतिक्रमियों की भेंट चढ़ चुका है। मौलासर बस स्टैंड पर मेगा हाइवे पर राहगीरों के लिए फुटपाथ बनाए गए थे। ताकि इन फुटपाथ पर आम राहगीर या यात्री कस्बे में प्रवेश के लिए सुरक्षित सफर कर सके। लेकिन मौलासर से कुचामन मार्ग जिस पर दोनों ओर व डीडवाना मुख्य मेगा हाइवे पर होटल मालिकों, रेहड़ीवाले, सब्जी विक्रेता या फिर अन्य सामान बेचने वालों ने कब्जा कर रखा है। जिससे राहगीर मुख्य मेगा हाइवे पर चलने को मजबूर है। जिससे कई बार पैदल यात्री दुर्घटना के शिकार भी हो जाते है। हालांकि सालाना एकबार पुलिस प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है। लेकिन अतिक्रमी अतिक्रमण हटाने के 2-4 दिन बाद वापिस वहीं बैठ जाते है।