भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी
स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में और जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के सहयोग से रविवार को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शहर के पलटन गेट स्थित जेडी जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित शिविर में 317 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया।
समाज के महामंत्री सुनील धूपड़ ने बताया कि शिविर में डॉ. पंकज, डॉ. ए. प्रकाश, डॉ. सुमेरसिंह, डॉ. वीना, डॉ. कल्पना तिवाड़ी, डॉ. मनोज शर्मा आदि चिकित्सकों ने रोगियों की जांच की। अध्यक्ष नवल कठरातला ने आभार जताया। ओपी भवण, हरिओम शर्मा, पुखराज धूपड़, मोहनलाल मायछ, बिहारीलाल कठातला, रामेश्वरलाल नारनोली, लक्ष्मीनारायण धूपड़, परमानन्द मायछ, महादेव कठातला, संजय सहदेव, गजानन्द सहदेव, कैलाश खजवानिया, श्रीकांत सहदेव, राजकुमार, रवि धूपड़, रोहित सहदेव, सुरेश मायछ, सुरेश धूपड़, मदनगोपाल तोषावड़, प्रहलाद जडिय़ा आदि मौजूद थे।
कुचामन सिटी. चिकित्सा शिविर में रोगियों की जांच करते चिकित्सक।
हृदय रोग जांच शिविर में 102 मरीज लाभान्वित
कुचामन सिटी | लॉयंस क्लब के तत्वावधान में रामअवतार सीताराम अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में रविवार को निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर हुआ। शिविर में जयपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने 102 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। इस दौरान 32 ईसीजी, 19 एक्स-रे, 58 ब्लड संबंधित जांच निशुल्क की गई। शिविर की व्यवस्था में अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, राम काबरा, सुभाष मदान, अनीश काला, पवन जैन, शुभम बंसल, नरेश जैन, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मो. शकील आदि ने सहयोग किया।