कुचामन सिटी | गांव आसपुरा में शुक्रवार को सर्पदंश से एक कृषक की मौत हो गई। आसपुरा में बाबूलाल कुमावत (40) अपने खेत पर गत दिवस कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे वह अचेत हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल अपने परिवार में अकेले कमाऊ थे।