पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशेषज्ञों ने कॅरियर निर्माण के दिए टिप्स

विशेषज्ञों ने कॅरियर निर्माण के दिए टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी | शहर के स्टेशन रोड स्थित सुपर कोचिंग सेंटर पर रविवार को आयोजित सेमिनार में युवाओं को कॅरिअर निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया गया। बीकानेर से आए आरएएस संदीप जांकल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जो विद्यार्थी गुणवत्ता से समझौता नहीं करता, उसे ही सफलता हासिल होती है। इस दौरान अनिल सिखवाल द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। उन्होंने मनोविज्ञान और सफलता के बारे में जानकारी दी। संचालक गोरधनराम रेवाड़ ने कहा कि मानसिक दबाव के बिना कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होती है। इस मौके पर पूर्व सूबेदार नारायणराम रेवाड़, संजय भार्गव, राजेंद्र भार्गव, सीताराम, धर्मेंद्र, रामनिवास कड़वा, दुर्गानाथ कुराड़ा, मुकेश, हंसराज, दिनेश, सरवर खान आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...