कुचामन सिटी | शहर के स्वस्तिक भवन में रविवार को सेवा भारती की स्थानीय शाखा की बैठक जिला मंत्री मुरारी छितरका की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कुचामन सेवा भारती समिति शाखा के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें सत्यनारायण टेलर अध्यक्ष और सूरज माहेश्वरी को मंत्री चुना गया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष भरत गट्टाणी, डीडवाना तहसील अध्यक्ष मनीष आदि मौजूद थे।