मोबाइल की रोशनी में खेल रहे थे जुआ, 5 गिरफ्तार, Rs.63720 जब्त
पुलिस ने मंगलवार रात करीब 1 बजे मुखबिर की सूचना पर छक्का दाना पर जुआ खेलते 5 जनों के साथ 63 हजार 720 रुपए जब्त किए हैं। थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि खजवाना के जीएसएस के पास बबूल की झाड़ियों के बीच कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर अधिकारी अग्रवाल, बलवीरराम, राजूराम, सुभाष बिश्नोई, तेजाराम, प्रेमसुख, लिखमाराम, रामधन, महावीर की टीम ने जुआ खेल रहे मनीराम पुत्र रतनाराम जाट, पप्पूराम पुत्र सीताराम जाट, पप्पूराम पुत्र हिम्मताराम जाट, मो. हनीफ पुत्र सुल्तान व राजूराम पुत्र बलदेवराम को छक्का दाना पर दाव लगाते पकड़ 63720 रुपए जब्त किए। जुआरी मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे थे।