पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तकिए के नीचे मिला 76 ग्राम डोडा पोस्त

तकिए के नीचे मिला 76 ग्राम डोडा पोस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचेरा | कुचेरा पुलिस इन दिनों नशे का अवैध कारोबार करने वाले के खिलाफ संघन अभियान चला रही है। अभियान के चलते मुखबिर की सूचना पर पिछले दो दिनों से स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के चकढाणी गांव में पुलिस बल के साथ गांव के कई घरों में दबिशें दी। लेकिन पुलिस को केवल 76 ग्राम डोडा पोस्त ही मिला। शुक्रवार व शनिवार देर शाम को कुचेरा पुलिस ने चकढाणी में रेड डाली तो तकिए के नीचे 76 ग्राम डोडा पोस्त मिला। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। प्रशिक्षु आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाल, एएसआई हिम्मतसिंह, शिवदेवराम, बलवीरराम, कैलाश व अलसाराम की टीम ने चकढाणी निवासी जेठाराम पुत्र सोहनलाल बिश्नोई के घर से तकिए के नीचे से 76 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया।

खबरें और भी हैं...