पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौक मौज के लिए बाइक चुराने वाले 13 युवाओं को पुलिस ने पकड़ा, इनमें 5 आरोपी है नाबालिग

शौक-मौज के लिए बाइक चुराने वाले 13 युवाओं को पुलिस ने पकड़ा, इनमें 5 आरोपी है नाबालिग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचेरा पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाल के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने पांच नाबालिग सहित 13 बाइक चोरों को पकड़ उनके कब्जे से चुराई गई 8 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में पांच आरोपी नाबालिग है।

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि सोमवार देर शाम दो टीमों का गठन कर कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध व संदेह में चल रहे युवकों से गहनता से पूछताछ की। जिस पर दो आरोपी घबरा गए और उन्होंने पूरे मामले का खुलासा करते हुए चोरी की वारदातें स्वीकार की। जिसके चलते पुलिस ने 5 नाबालिग सहित 13 जनों को पकड़ कर 8 बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार फिरोजपुरा निवासी सुखराम जाट, मिर्धा कॉलोनी कुचेरा निवासी राजू जाट, कुचेरा निवासी रामप्रकाश जाट, लुणसरा निवासी कुलदीपसिंह राजपूत, कुचेरा निवासी शिवराज माली, भाटीपुरा कुचेरा निवासी शाकिर, कुचेरा निवासी विजेंद्र राईका व खिंवताना राजूनाथ जाति नाथ सहित 5 नाबालिग चोरों को पकड़ा है। कांस्टेबल सुभाष बिश्नोई व तेजाराम बिश्नोई को बाईपास पर एक बाइक लेकर दो युवकों पर शक हुआ तो उन्होंने युवकों को दबोच लिया। इसके बाद उनसे गहनता से पूछताछ की। जिस पर पूरा मामला खुल गया। आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन अग्रवाल के नेतृत्व में गठित टीमों में एएसआई हिम्मतसिंह, हैडकांस्टेबल शिवदेवराम, हैड कांस्टेबल दुदाराम पिंडेल, कांस्टेबल सुभाष बिश्नोई, तेजाराम बिश्नोई, रामधन, महावीर, क्यूआरटी कमांडो अरविंद प्रेमसुख, हैडकांस्टेबल ओमप्रकाश बिश्नोई, बलवीर, राजूराम, प्रकाश, मुनाराम, चेलाराम व महिला कांस्टेबल पाना आदि की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

नागौर से 7 बाइक और एक मूंडवा से चुराई

प्रशिक्षु आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में गैंग से जुड़े आरोपियों ने 7 बाइकें नागौर क्षेत्र से व एक मूंडवा से चोरी करना कबूला है। इन आरोपियों से इस मामले में पूछताछ जारी है। अभी कई और चोरी की वारदातों के खुलने की संभावना है। पुलिस के अनुसार यह गैंग पिछले एक साल से सक्रिय है। यह नागौर सहित आस-पास के क्षेत्र में रैकी कर प्लान बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं। इनमें कई आरोपी विद्यार्थी भी हैं। यह गैंग शौक मौज के लिए बाइक चोरी करती है। जिसे कम दामों पर एजेंटों को बेच देते हैं। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी के आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनमें लूणसरा निवासी कुलदीपसिंह पर हत्या, लूट, फिरौती व चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

कुचेरा. पुलिस थाने मे टीम द्वारा बरामद की गई बाइकें व गिरफ्तार आरोपी।

खबरें और भी हैं...