खुड़ी कलां में कांग्रेस की बैठक भाजपा को बताया जनविरोधी पार्टी
खुड़ी कलां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नागौर सैण्ट्रल को-आॅपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्रपाल चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में किसान और युवा सर्वाधिक परेशान हैं। किसान कभी राम की तो कभी राज की नाराजगी झेल रहा है। यह सरकार आमजन विरोधी है।
भाजपा ने चुनावों के समय युवाओं को लाखों की संख्या में सरकारी नौकरियां देने का झांसा दिया था। मगर आज तक युवाओं को रोजगार की तलाश है।
इस मौके पर कुचेरा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुखराज टाक, पूर्व पार्षद दीनाराम मारूका, सुनिल बोथरा, रामकिशोर फिरोजपुरा, कालूराम मातवा, उपसरपंच बाबूलाल मातवा, मांगीलाल जांगिड़, मोहन सिंह बुटाटी, पूर्व सरपंच भंवरलाल मेघवाल, आदि ने विचार व्यक्त किए। चौधरी ने कहा कि युवाओं व किसानों की परेशानी का त्वरित निराकरण करवाया जाएगा।