बाइक खाई में गिरी, चालक घायल
कुचेरा | बुटाटी धाम से मंडा की ढाणी ग्रेवल सड़क पर शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल फिसलकर खाई में गिर गई। इससे उस पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस 108 द्वारा कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। एंबुलेंस 108 के चालक सुरेन्द्र लोयल व ईएमटी बसंत दाधीच ने बताया कि पालड़ी जोधा निवासी शिम्भूराम नायक बुटाटी से मंडा की ढाणी रास्ते पर बाइक फिसलने से घायल हो गया। जिसे राजकीय अस्पताल लाया गया।