मूंडवा आंचलिक | अंबुजा सीमेंट प्लांट के लिए 6 इंच की पाइप लाइन से पानी देने की शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी को ज्ञापन दिया। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि मूंडवा शहर में 4 इंच की पाइप लाइन से सप्लाई दी जा रही है। जबकि सीमेंट प्लांट को 6 इंच की लाइन से पानी सप्लाई हो रहा है। उनका आरोप है कि आसपास के 120 गांवों के हक का पानी अंबुजा कंपनी ने छीन लिया है। उन गांव में सप्लाई नहीं कर पानी प्लांट को दिया जा रहा है। उन्होंने पीएचईडी और नहरी विभाग पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट में रोज 5 घंटे पानी की सप्लाई होती है। जबकि शहर में तीन दिन में एक बार पानी दिया जा रहा है। कुचेरा और मेड़ता में भी पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर वार्ड पार्षद लक्ष्मीनारायण मुंडेल, रामनिवास राव, दिनेश सेवर, रमाकांत शर्मा, मुकेश, हड़मानाराम, शिवकुमार, मंछाराम, ओमप्रकाश और सुखराम आदि मौजूद थे।