पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चालक अचानक सड़क पर ले आया ट्रैक्टर ट्रॅाली, बाइक सवार उससे जा टकराया, अस्पताल में मौत

चालक अचानक सड़क पर ले आया ट्रैक्टर-ट्रॅाली, बाइक सवार उससे जा टकराया, अस्पताल में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय राजमार्ग 89 कस्बे के टोल प्लाजा के पास बुधवार शाम को कुचेरा से बुटाटी जा रहे बाइक सवार युवक की अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई।

थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि कुचेरा से बुटाटी जा रहे बुटाटी निवासी दिव्यांश सोनी 18 पुत्र भंवरलाल टोल प्लाजा के पास खेत से मिट्टी भरकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रोली को ट्रैक्टर चालक अचानक सड़क पर ले आया, जिससे मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से दिव्यांश गंभीर घायल हो गया। जिसे निजी वाहन से यहां के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। दुर्घटना की खबर सुनते ही लोग भारी संख्या में कुचेरा अस्पताल पहुंच गए। कस्बे के टोल प्लाजा व बुटाटी के पास खेतों से अवैध मिट्टी भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक राजमार्ग पर चढ़ते समय ध्यान नहीं देते, जिससे हादसा हो जाता है। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ट्रैक्टर चालक दूसरे वाहन चालकों की जिंदगियां लील लेते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दिव्यांश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। इकलौते भाई की दुर्घटना में मृत्यु से जहां दोनों बहिनों से राखी का हक छिन गया, वहीं परिवार व मोहल्ले में शोक छा गया।

दिव्यांश सोनी

कुचेरा दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल ।

खबरें और भी हैं...