डिस्कॉम के कुचेरा जेईएन चौधरी का निलंबन आदेश वापस लेने की मांग
डिस्कॉम के कुचेरा कनिष्ठ अभियंता भूराराम चौधरी व एक अन्य डिस्कॉम कर्मी का निलंबन आदेश वापस लेने की मांग को लेकर कस्बे सहित क्षेत्र के डिस्कॉम कर्मियों ने नागौर अधिक्षण अभियंता को प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया कि डिस्कॉम सहायक अभियंता मूंडवा के अधीन गत 13 मई को अवैध लाइन खींचकर बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज हुआ। जिसमें कनिष्ठ अभियंता भूराराम चौधरी व तकनीकी सहायक देवीलाल बाज्या को निलंबित कर दिया गया। उक्त प्रकरण की अधिशाषी अभियंता नागौर द्वारा मौके पर जांच के समय न तो फीडर की बिजली सप्लाई बंद मिली न ही अवैध लाइन फीडर से जुड़ी हुई मिली। उक्त कार्मिकों का निलंबन आदेश वापस नहीं लिए जाने पर आगामी 19 मई को समस्त अभियंताओं व कर्मचारियों द्वारा अधिक्षण अभियंता कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।