पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाणी में आग, अनाज व घरेलू सामान जला

ढाणी में आग, अनाज व घरेलू सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना पंचायत समिति क्षेत्र की राजोद ग्राम पंचायत की कडवासरों की ढाणी विष्णु नगर में एक रहवासी ढाणी में आग लग जाने से अनाज, चारा व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आस-पास की ढाणियों के बाशिंदों की सजगता से ढाणी में बंधे गौवंश बच गए। जानकारी अनुसार राजोद की खाखोलाई नाडी के पास स्थित मोहनलाल पुत्र मंगाराज जाट कड़वासरा की ढाणी में अचानक आग लग गई। जिससे अनाज, चारा, कपड़े, बिस्तर, बर्तन व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। धुआं उठता देख लोग दौड़कर आए और टैंकर आदि बुलाकर आग पर काबू पाया। ढाणी मालिक मोहनलाल ने बताया कि आग में रहवासी ढाणी, उसमें रखी मूंग व बाजरी की बोरियां, चारा, तिरपाल, बिस्तर, कपड़े, बर्तन सहित घरेलू सामान जल गया।

खबरें और भी हैं...