तोपा कोल डिपो के अंदर ट्रक खड़ा नहीं करने का निर्देश
कुजू | सीसीएल कुजू क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी जेवाई कामड़े ने नव नियुक्त तोपा सुरक्षा प्रभारी रामप्रसाद बेदिया को रात्रि में कोल डीपो के समीप लोड व खाली ट्रकों को खड़ा नहीं करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर को डिपो के अंदर ट्रकों को खड़ा पाया तो उनका पेपर जब्त कर लिया जाएगा। मौके पर हेमंत सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।