दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर दिखाई आस्था
करमा सुगिया में मंडा पूजा मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पंडित जनार्दन पांडेय व गहबरिया किस्टो नायक द्वारा 51 भोक्ताओं को विधिवत पूजा-अर्चना कराया गया। इसके बाद भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर चलकर व अपनी पीठ पर नुकीले कील चुभोकर बनस झूला झूल कर शिव भक्ति का परिचय दिया। वहीं रात्रि में समिति द्वारा मेले व छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मोहरलाल महतो, रतवे मुखिया तुलेश्वर प्रसाद, करमा दक्षिणी पंसस प्रेमचंद मुंडा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। पुरूलिया सारीडीह व खरसावां सरायकेला के कलाकारों ने गीता-रामायण के प्रसंगों पर छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मौके पर संरक्षक पोखलाल मुंडा, अध्यक्ष सहदेव महतो, सचिव पुनीत करमाली, कोषाध्यक्ष रामेश्वर महतो, शोभा महतो, प्रभु मुंडा, दिलेश्वर टुडू, बीरबल मुंडा, अर्जुन मुंडा, प्रकाश मुंडा, सुखदेव मुंडा, सुनील मुंडा, तुलेश्वर नायक, लालधारी महतो, सरजू महतो, निर्मल महतो, वासुदेव मुंडा, संजय मुंडा, रवि मुंडा, उमेश करमाली आदि मौजूद थे।
कुजू के करमा सुगिया मंे धूमधाम से मनाया गया मंडा पर्व, पाहनों ने 51 भोक्ताओं को कराई पूजा-अर्चना
दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलते शिव भक्त।
छऊ नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।