पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पुन: ग्राम सभा कराने की मांग

पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पुन: ग्राम सभा कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू | गुप्त तरीके से ग्राम विकास समिति का गठन के संबंध में आरा दक्षिणी के ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है। ग्रामीणों ने कहा है आरा दक्षिणी पंचायत में ग्राम विकास समिति के चुनाव ग्रामीणों के सहमति से कराना था। लेकिन मुखिया व कुछ अन्य लोगों के द्वारा गुप्त तरीके से ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। ग्रामीणों ने पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पुन: ग्राम विकास समिति का गठन करने की मांग की है। आवेदन देने वालों में कामेश्वर बेदिया, रामेश्वर करमाली, विवेक करमाली, अरूण महली, शिव कुमार, अमित मुंडा आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...