ट्रक से 200 लीटर डीजल की चोरी, ओपी में आवेदन
कुजू | कुजू ओपी में मंगलवार को मुन्ना कुमार पांडेय बारा मसौदी चौपारण निवासी ने ट्रक से डीजल चोरी होने को लेकर आवेदन दिया। दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा कि 12 चक्का ट्रक संख्या जेएच 12जी-4646 को हजारीबाग से माल खाली करने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर में रात्रि करीब 10 बजे खड़ा किया। इस दौरान सुरक्षा प्रहरी विजय प्रसाद व दो अन्य लोगों ने पार्किंग का पैसा मांगने आये। इस पर चालक ने पार्किंग का पैसा सुबह लेने की बात कही। साथ ही वह ट्रक में ही सो गया। सुबह करीब 4 बजे सुरक्षा प्रहरी को पार्किंग का 20 रुपए दिया। साथ ही जब मैं ट्रक से नीचे उतरा तो देखा की डीजल टंकी का ताला टूटा हुआ है। छानबीन किया तो टंकी से करीब 2 सौ लीटर डीजल चोरी हो चुकी थी।