रामगढ़ | रामगढ़ न्यायालय के पास से चोरों ने बाइक चोरी कर ली। इन दिनों बाइक चोरी की घटना लगातार हो रही है। लेकिन, पुलिस बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगाने में असफल रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार पोचरा के अमृत नगर निवासी मनोज यादव(पिता मुरली यादव) अपनी पेंशन प्रो बाइक जेएच 01 बीएन-7630 से रामगढ़ न्यायालय आए थे। यहां, उन्होंने अपनी बाइक को खड़ी कर न्यायालय से संबंधित कार्य कराने चले गए। उन्होंने, वापस लौटने पर बाइक को गायब पाया। खोजबीन करने पर बाइक नहीं मिली। उन्होंने, थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस बाइक की बरामदगी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।