कुजू | सीसीएल कुजू महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में गुरूवार को महाप्रबंधक प्रशांत वाजपेयी ने क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ परिचय बैठक किया। बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने बारी-बारी से सलाहकार समिति सदस्यों से परिचय कर परियोजनाओं के मिले कोयला लक्ष्य उत्पादन में सहयोग करने की बात कही। वहीं सलाहकार समिति सदस्यों ने महाप्रबंधक से क्षेत्रों के कोलियरियों में कायाकल्प योजना के तहत हो रहे आवासीय कॉलोनियों के जीर्णोद्धार में गड़बड़ी सहित कई समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर महाप्रबंधक ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मौके पर एसओपी केके सिंह, आरके मुखर्जी, सूर्यदेव सिंह, मो अताउल्लाह, एसके ओझा, श्याम सिंह आदि मौजूद थे।