पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू | क्षेत्र के पैंकी चौक से अशोक सिनेमा जाने वाली मार्ग पर गुरूवार को राधा कास्टिंग फैक्ट्री के समीप ईंट लदे एक ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल मजदूर को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से नईसराय स्थित सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मजदूर चैनपुर बड़गांव निवासी छोटू उर्फ प्रमोद कैथा से ट्रैक्टर में ईंट लोड कर सांडी जा रहा था। इसी दौरान उक्त फैक्ट्री के समीप ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मजदूर की मौत इलाज के दौरान हो गयी।

खबरें और भी हैं...