पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग से भागे लोहा लूटने आए अपराधी

सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग से भागे लोहा लूटने आए अपराधी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू| सीसीएल आरा-सारूबेड़ा परियोजना के 13 नंबर वर्कशॉप में शुक्रवार की रात 4-5 की संख्या में लोहा लूटने आए अपराधियों को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान अपराधियों को भगाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायरिंग भी की। सुरक्षाकर्मियों के उग्र होते देख अपराधी मौके पर ही कबाड़ी लोहे को लादने अपने साथ लाए एक 407 ट्रक संख्या बीआर14ए-8925 व गैस कटर, दो सिलेंडर छोड़कर फरार हो गए। बाद में सुरक्षा विभाग के द्वारा उक्त सामान के साथ जब्त ट्रक को सीसीएल परिजात कॉलोनी ले आया गया। हालांकि मामले को लेकर समाचार लिखे जाने तक सीसीएल सुरक्षा विभाग द्वारा कुजू ओपी में मामला दर्ज नहीं कराया गया था।

खबरें और भी हैं...