कुजू | अग्रसेन डीएवी भरेचनगर सांडी में आयोजित 6 दिवसीय समर कैंप शनिवार को संपन्न हुआ। मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने बच्चों को अपने आंतरिक शक्ति एवं क्षमता को पहचानने की प्रेरणा देते हुए भविष्य व उद्देश्य के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने समर कैंप को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक अविनाश कुमार व शेखर कुमार को बुके देकर सम्मानित किया। समर कैंप में विद्यालय के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया था। जिन्होंने कैंप के दौरान योग, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, कराटे, जुड़ो, संगीत, नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक केएम झा ने किया। मौके पर आलोक कुमार, केके भट्टाचार्य, डीके पाठक आदि मौजूद थे।