पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में आज देश का निरंतर चहुंमुखी विकास हो रहा है। वहीं सूबे में मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का काम किया जा रहा है। गोमिया में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान से लौटने के क्रम में शनिवार की संध्या उन्होंने बोंगाबार स्थिति श्री साईं दरबार फैमिली रेस्टोरेंट में पत्रकारों से ये बात कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता हित में लगातार कार्य करने में जुटे हैं। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि पर प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को जन-जन तक पहुंचाने की बात मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं से कही।

खबरें और भी हैं...