रांचीरोड से मोटरसाइकिल की चोरी, ओपी में आवेदन
कुजू | कुजू ओपी में शुक्रवार को बाइक चोरी होने को लेकर दिगवार त्रिभुवन टोला निवासी गौतम कुमार ने आवेदन दिया है। दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा कि अपनी पैशन प्रो बाइक संख्या जेएच 02भी- 3503 से सब्जी खरीदने के लिए रांची रोड गया था। इस दौरान बाइक को खड़ाकर मार्केट चला गया। वापस आने पर बाइक गायब थी। उन्होंने पुलिस से बाइक बरामदगी करने की अपील की है।