पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ मिहिर चंद्र मुंडा।
भास्कर न्यूज| कुजू
रांची स्थित सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व उनकी प|ी मीरा मुंडा से बोंगावार निवासी समाज सेवी मिहिर चंद्र मुंडा ने गुरूवार की देर रात्रि मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के गांवों की समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही। इस पर अर्जुन मुंडा ने समस्याएं जल्द दूर करने को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर चर्चा करने का आश्वासन दिया।