पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिनों में मजदूरों की समस्याएं दूर करने का आश्वासन

15 दिनों में मजदूरों की समस्याएं दूर करने का आश्वासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू | आशा आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सीसीएल कुजू क्षेत्र के तोपा परियोजना कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गयी। वार्ता में तोपा पीओ आरके गुप्ता, स्टाफ ऑफिसर कार्मिक केके सिंह, कंपनी की ओर से प्रबंधक अभय जैन व मजदूरों की ओर से बीसीकेयू सीटू मिथिलेश सिंह मौजूद थे। वार्ता में आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों के मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रबंधन ने मजदूरों के वेतन भुगतान के पूर्व उन्हें चार केटेगरी अन स्किल्ड, सेमी स्किल्ड, स्किल्ड तथा हाइली स्किल्ड में मजदूरों के काम के अनुसार ग्रेड बनाकर वेतन भुगतान करने के लिए 15 दिनों के अंदर लागू करने की बात कही। मौके पर वरीय कार्मिक प्रबंधक एमएफ हक, उप कार्मिक प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव के अलावे मजदूरों में मोहम्मद इनाम, तौफीक जिया, महताब आलम, जावेद अंसारी, रामकमल, राजेश महतो, मुमताज अंसारी, विनोद गंझू आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...