कुजू | बोंगावार के समीप राजू गढ़ा स्थित एक खेत में शुक्रवार को शव दफन करने की सूचना पर कुजू पुलिस दिन भर हलकान रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त खेत में दफन शव को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रही। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई। बताया जाता है कि दिगवार में रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे लेकर रेलवे ठेकेदार द्वारा मिट्टी जांच के लिए राजू गढ़ा के कई स्थानों में खुदाई की गयी थी। इसे देखकर गांव के कुछ शरारती तत्वों ने शव दफन होने की अफवाह फैला दी। अफवाह के फैलते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद जितने मुंह उतनी बातें करने लगे। तब तक ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कुजू पुलिस मामले की छानबीन की।