पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 बोरा अवैध कोयला जब्त, 5 पर एफआईआर

45 बोरा अवैध कोयला जब्त, 5 पर एफआईआर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध कोयला चोरी की रोकथाम को लेकर सोमवार की संध्या कुजू पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान का नेतृत्व कुजू ओपी प्रभारी संजय कुमार ने करते हुए लोहागेट डायवर्सन से लेकर लकड़ी गेट तक सड़क किनारे अवैध पोड़ा कोयला बेच रहे लोगों को खदेड़ा। साथ ही पुलिस ने बबलू मुंडा के यहां से 9 बोरा, संजय तूरी 9 बोरा, अघनु मुर्मू 7 बोरा, राजेश रविदास 9 बोरा, महादेव करमाली के यहां से 11 बोरा अवैध पोड़ा कोयला जब्त कर ओपी लाई है। साथ ही सभी लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...