रतवे में शिव मंदिर में मंडा पूजा सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पंडित मुकेश तिवारी, गहबरिया गोगल महतो, देवाशी बुद्धू महतो, हनुमान विनोद महतो द्वारा 82 भोक्ताओं को विधिवत पूजा-अर्चना कराया गया। इसके बाद भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर चलकर व अपनी पीठ पर नुकीले किल चुभोकर बनस झूला झूल कर शिव भक्ति का परिचय दिया। वहीं रात्रि में समिति द्वारा मेले व छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिप सदस्य सरिता देवी व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि मोहरलाल महतो, मुखिया सह अध्यक्ष तुलेश्वर प्रसाद, सचिव रामेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष राजनाथ महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पुरूलिया बंगाल से आये छऊ नृत्य कलाकारों ने गीता-रामायण के प्रसंगों पर छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मौके पर पुनीत करमाली, सूबेदार महतो, डॉ गिरधारी महतो, गुणेधर महतो, पुशन महतो, मोहन मेहता, प्रेम प्रजापति, टेकलाल रजक, रामजी मुंडा, लक्ष्मीकांत महतो, बुधन, धनेश्वर महतो, वीरू महतो, संजय महतो, विशेश्वर प्रसाद, नारायण पटेल, गणेश महतो,जयनंदन रविदास, सुनील करमाली, जगदीश करमाली, आनंदलाल मुंडा, मुखलाल महतो आदि मौजूद थे।
82 भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर चलकर दिया शिव भक्ति का परिचय
कुजू के रतवे में मंडा पूजा के दौरान छऊ नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।