पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौकरी मुआवजा नहीं देने पर पूर्व जीएम का पुतला फूंका

नौकरी-मुआवजा नहीं देने पर पूर्व जीएम का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुतला दहन करते मोर्चा के लोग।

भास्कर न्यूज| कुजू

सीसीएल कुजू महाप्रबंधक कार्यालय के समीप बुधवार को रैयत विस्थापित प्रभावित मजदूर मोर्चा द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पूर्व महाप्रबंधक एके चौबे के पुतला दहन किया गया। पुतला दहन की अध्यक्षता पारसनाथ महतो व संचालन किशोर करमाली ने किया। कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के सदस्यों ने पूर्व महाप्रबंधक एके चौबे पर नौकरी मुआवजा न देकर उलटा साजिश के तहत फंसाने, रैयतों के उपजाऊ जमीन खनन कर कार्य कर लिये जाने आदि आरोप लगाए । इसके बाद मोर्चा सदस्यों ने वर्तमान कुजू महाप्रबंधक प्रशांत वाजपेयी से उक्त सभी समस्याओं को आपस में बैठक सुलझाने का आग्रह किया। पूतला दहन कार्यक्रम में मो सिकंदर, लालचंद महतो, संझूल टुडू, धनिकलाल बेदिया, झुबर महतो, रितेश कुमार, शहाबुद्दीन, राजेश कुमार, राकेश मेहता रॉक, झालो देवी, अनिता देवी, मुनिया, बुधनी देवी, कासिम मियां, समसुल हक, सरकार अली, रमेंद, रजी अहमद, महादेव रविदास, अनवर अली आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...