पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तोपा में 12 घंटे के हरि बोल कीर्तन का आयोजन

तोपा में 12 घंटे के हरि बोल कीर्तन का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोपा न्यू माइनस कॉलोनी धुनिया धोड़ा में मंगलवार की रात्रि 12 घंटे का हरि बोल कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व मुखिया निर्मल करमाली, विजय पासवान, सरिता मंडल, अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। साथ ही पुजारी भागीरथ वैष्णव द्वारा यजमान बने रविचंद्र को विधिवत पूजा अर्चना कर कीर्तन किया गया।

आयोजित हरिकीर्तन में बांकुड़ा, मोध चैनपुर, रोला पश्चिम बंगाल व तोपा की टीम शामिल शामिल होकर रात भर कीर्तन कर श्रद्धालुओं को झुमाया। बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर अकूल धुनिया, हेमंतो धुनिया, श्रीराम धुनिया, अजीत धुनिया, आस्तिक धुनिया, शंभू धुनिया, मगाराम धुनिया, अकिनचंद्र धुनिया, पवन, विष्णु, चित्तू, बैजू, दीपक, राधा, राजीव, सूरज, रोहित रंजन धुनिया, सुदर्शन धुनिया, हरिशंकर धुनिया, प्रदीप धुनिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...