कुजू : ट्रेलर से पैसे की चोरी
कुजू | ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में मंगलवार की रात्रि खड़े एक टेलर का शीशा तोड़कर चोरों ने चालक के पर्स से पैसे व कुछ जरूरी कागजात की चोरी कर ली। इस संबंध में टेलर संख्या आरजे28जीए-3346 के चालक राजस्थान निवासी मामा जी बारन ने बताया कि रांची में माल खाली कर ट्रांसपोर्ट नगर में टेलर खड़ा किया था। इस दौरान रात्रि में चोरों ने टेलर का शीशा तोड़ते हुए मेरे पर्स से करीब 4 हजार रुपए व जरूरी कागजात की चोरी कर ली।