चलंत लोक अदालत में दी गई कानून की जानकारी
कुजू के रतवे में लगा विधिक जागरूकता शििवर
भास्कर न्यूज| कुजू
रतवे में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्ववाधान में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सब जज शेखर कुमार मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिक अधिनियम 1979, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारों से संबंधित कानून, प्रसुति प्रसुविधा अधिनियम 1961, बलात्कार, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005, तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2015 व मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 सहित कानूनी जानकारी दी।