पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्षीतप की तपस्या का पारणा पालीताणा तीर्थ पर आज

वर्षीतप की तपस्या का पारणा पालीताणा तीर्थ पर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन समाज में श्रमण-श्रमणी भगवंत व श्रावक-श्राविकाएं साल भर कठिन तपस्या कर अक्षय तृतीया के दिन वर्षीतप की तपस्या का पारणा पालीताणा तीर्थ पर करते हैं। आचार्य जयंतसेनसूरीश्वरजी की प्रेरणा से देश भर के विभिन्न जैन श्रीसंघों में श्रावक-श्राविकाओं ने वर्षीतप की तपस्या प्रारंभ की थी। जिसका पारणा जैन शत्रुंजय तीर्थ पालीताणा में 18 अप्रैल को आचार्य नित्यसेनसूरीश्वरजी एवं आचार्य जयर|सूरीश्वरजी, श्रमण-श्रमणी भगवंतों की निश्रा में किया जाएगा। सांचोरी भवन धर्मशाला के पीछे परिसर में जयंत गिरि वर्षीतप पारणा समिति द्वारा निर्मित जयंत गिरि पारणा नगर में होगा।

परिसर में त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन चल रहा है। पूजा भक्ति एवं शत्रुंजय तीर्थ भावयात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। कुक्षी जैन समाज के मीडिया प्रभारी स्वस्तिक जैन ने बताया गुरुदेव की प्रेरणा को स्वीकार कर वर्षीतप की तपस्या में 50 श्रमण श्रमणी भगवंत के साथ 700 से अधिक श्रावक-श्राविका ने यह तपस्या की है। जिनका पारणा पालीताणा तीर्थ में आचार्य की निश्रा में अक्षय तृतीय को होगा। 22 अप्रैल को सामूहिक दीक्षा होगी। मप्र के दो दीक्षार्थी सहित 10 दीक्षार्थी बहनें आचार्य से दीक्षा अंगीकार कर अपना जीवन जिन शासन की सेवा मे अर्पण करेंगी। कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कुक्षी नगर व देश भर से हजारों गुरु भक्त पालीताणा तीर्थ पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...