बाइक पर ड्रम रख ला रहे ताड़ी, हादसे की आशंका
बाइक पर ड्रम रख ला रहे ताड़ी, हादसे की आशंका
लोहारी-कुक्षी | इन दिनों आसपास क्षेत्र में बेचने के लिए ड्रमों में ताड़ी भरकर ग्रामीण बेखौफ बाइक से ले जा रहे है। जिससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। ताड़ी बेचने वाले आलीराजपुर जिले के दूरस्थ गांवों से बाइक के दोनों तरफ ड्रम बांधकर निकलते है। ड्रमों के कारण बाइक पर भी बमुश्किल बैठ पाते है। ड्रमों में लगभग 210-240 लीटर ताड़ी एक बाइक पर ले जाते है। यह ताड़ी कुक्षी, मनावर व गंधवानी तहसील सहित कई गांवों में सड़क किनारे अस्थाई दुकान लगाकर बेचते है। अधिकांश बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं होती है। ग्रामीणों ने ऐसे लोगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।