कुक्षी : आवास व गैस कनेक्शन की जानकारी दी
कुक्षी. पड़ियाल में हितग्राहियों का सम्मान किया।
कुक्षी | विधानसभा क्षेत्र में गांव चलो-पंचायत चलो कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर का कार्यक्रम प्रभारियों की उपस्थिति में हुआ। भाजपा जिला मंत्री विधानसभा सह प्रभारी नितिन पहाड़िया की उपस्थिति में पड़ियाल में भाजपा का ध्वज फहरा कर शुभारंभ किया। पं. उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। 193 लोगों को आवास व उज्जवला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन बांटे गए उसकी जानकारी दी। मनीष भावसार, ममता पहाड़िया मौजूद थी। जानकारी भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दी।
राजगढ़ : समस्या सुनकर निराकरण भी किया
राजगढ़ | चलो पंचायत के तहत ग्राम पंचायत जूनापानी, मछलियां समेत कई ग्राम पंचायतों में विधायक वेलसिंह भूरिया ने पहुंचकर ग्रामीणों एवं युवा कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में बताया। लोगों की समस्या सुनकर उनका निराकरण भी किया।