पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मेलन को लेकर गांवों में कर रहे प्रचार प्रसार

सम्मेलन को लेकर गांवों में कर रहे प्रचार-प्रसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सम्मेलन को लेकर गांवों में कर रहे प्रचार-प्रसार

कुक्षी |
नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में 3 जून को होने वाले आदिवासी महासम्मेलन के आयोजन को लेकर कुक्षी के विश्राम गृह पर बैठक हुई। आदिवासी विकास परिषद के संभागीय अध्यक्ष नारायण सिंह भिड़े के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई। इसमें बताया सम्मेलन को लेकर संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। सम्मेलन का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधियों के साथ ही गांव-गांव से आदिवासी समाजजन भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, पांचवीं, छठवीं अनुसूची एवं पांचवीं, छठवीं अनुसूची अमल में लाई जाए आदि विषयों पर समाजजन के बीच चर्चा की जाएगी। बैठक में चतरसिंह अलावा, सत्यनारायण पटेल, रतन सिंह बघेल, दरियाव बघेल, साइदा भिड़े, रामसिंह सिसौदिया आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...